रास्ते पर जाम का होना
जब आप बिना लक्ष्य के अपनी गाड़ी चला रहे हैं तब जब आपको रास्ते पर जाम मिलेगा तो जाहिर सी बात है आप अपना रास्ता बदल लेंगे। इस तरह ये भी संभव है कि आप कई बार अपना रास्ता बदलें। इस से होगा क्या?
हो सकता है आप अलग-अलग रास्तों को बदलते हुए घूम फिर कर फिर से वहीं पहुँच जाएँ।
अगर आप जीवन में लक्ष्य निर्धारित नहीं करते तो आपके फैसले समय के हिसाब से बदलते रहते हैं और आप उसी स्थिति में रह जाते हैं जिसमें थे। क्योंकि आपके फैसले समस्या को ख़तम करने वाले कम और समस्या से भागने वाले ज्यादा रहते हैं। आप उस समस्या से निजात पाने की बजाय अगर अपना रास्ता बदल भी लें तो वो समस्या बार-बार आपके सामने आ सकती है।
यदि आप अपनी समस्या से एक बार निपट लेते हैं तो आप उसके बारे में काफी-कुछ जान लेते हैं और भविष्य में उस से छुटकारा कैसे पाना है। ये भी भलीभांति जान लेते हैं।
जो इंसान यह कहता है
मैंने जीवन में कभी गलती नही की,
तब समझ लेना की उस इंसान ने
कभी कुछ नया करने की कोशिश ही नही की.
Comments