जब भी घूमने की बात आती है, तो लोग अक्सर हिल स्टेशन जाने की बात करने लगते हैं या फिर साउथ में घूमने की प्लानिंग करने लगते हैं। पर क्या आप जानते हैं, बिहार में भी कई ऐसे खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं, जो लोगों को देखने के लिए मजबूर कर देते हैं। छुट्टियों पर घूमने की प्लानिंग करते समय शायद ही किसी को बिहार जाने का ख्याल मन में आता होगा, तो चलिए आपके इस भ्रम को आज हम दूर कर देते हैं कि बिहार में कुछ देखने लायक नहीं है, आपको इस लेख में बताते हैं बिहार की कुछ ऐसी खास बेस्ट जगह जो यकीनन आपकी छुट्टियों का मजा दोगुना कर देंगी।
बिहार का इतिहास – Bihar History In Hindi
बिहार राज्य का इतिहास बहुत प्राचीन और विस्तृत हैं। बिहार अपनी भौगोलिक स्थिति और जलवायु परिस्थितियों की वजह से कई बड़े साम्राज्यों की राजधानी के रूप में जाना गया हैं। बिहार राज्य की प्रष्ठ भूमि पर प्राचीन काल में बौद्धिक, आर्थिक और राजनीतिक क्रियाकलापों में तेजी देखी गई हैं। बिहार को प्राचीन काल में मगध नाम से जाना जाता था जिसकी राजधानी राजगीर हुआ करती थी। मगध के सबसे शक्तिशाली राजा जरासंध थे। बिहार की वर्तमान राजधानी पटना को पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाता था। मौर्य साम्राज्य की जड़े पाटलिपुत्र (पटना) के आसपास फैली हुई थी और यही से उन्होंने साम्राज्य को लगभग पूरे भारत फैला दिया था। पाटलिपुत्र को पाल राजवंश की राजधानी बनने का गौरव भी हासिल हुआ हैं।
बिहार में घूमने लायक जगह पटना पर्यटन
बिहार राज्य में गंगा नदी के दक्षिणी छोर पर स्थित पटना पर्यटन स्थल बिहार की राजधानी हैं। पटना एक ऐतिहासिक और आकर्षित पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता हैं। पटना शहर धार्मिक दृष्टि महत्वपूर्ण होने के साथ साथ आध्यात्मिक महत्व भी रखता हैं। बिहार के पटना को सिखों, जैन, हिंदुओं और बौद्धों के तीर्थ स्थलों का प्रवेश द्वार भी माना जाता है। उत्तर भारत के सबसे बड़े शहर के रूप में विख्यात पटना तारामंडल, हाईकोर्ट, पटना साहिब गुरुद्वारा, पादरी की हवेली और सचिवालय भवन जैसे आकर्षण से ओतप्रोत हैं।
बिहार का ऐतिहासिक स्थल नालंदा
पटना
गंगा के दक्षिणी तट पर स्थित पटना बिहार का सबसे बड़ा शहर है। प्राचीन भारत में पाटलिपुत्र के रूप में जाना जाने वाला यह शहर दुनिया के सबसे पुराने बसे हुए शहरों में से एक माना जाता है। पटना सिख भक्तों के लिए एक तीर्थस्थल है क्योंकि इसे अंतिम सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह का जन्मस्थान माना जाता है। हर्यंका, नंदा, मौर्य, शुंग, गुप्त और पाल के काल में ये शहर पूरे भारत में काफी उभरकर सामने आया था। आज का पटना एक विकासशील शहर है, मॉल्स, हाई फाई होटल्स और थिएटर्स से यहां की रौनक और बढ़ गई है। कुम्हरार, आगम, कुआं, दीदारगंज यक्षी, तख्त श्री पटना साहिब, गुरुद्वारा पहिला बड़ा, गुरुद्वारा गोबिंद घाट, गुरुद्वारा गुरु का बाग, गुरुद्वारा बाल लीला, पटना संग्रहालय, किला हाउस यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।
बिहार का वैशाली
वैशाली एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल है जो कभी लिच्छवी शासकों की राजधानी थी। वैशाली ने अंतिम जैन तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मस्थान के रूप में प्रसिद्धि अर्जित की। ऐसा माना जाता है कि महावीर का जन्म और पालन-पोषण छठी शताब्दी ईसा पूर्व वैशाली गणराज्य के कुंडलग्राम में हुआ था। अवशेष स्तूप, कुटागरशाला विहार, राज्याभिषेक टैंक, विश्व शांति शिवालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संग्रहालय, बावन पोखर मंदिर, कुंडलपुर, राजा विशाल का गढ़, चौमुखी महादेव यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।
बिहार का शेर शाह सूरी टॉम्ब सासाराम
बिहार के सासाराम इलाके में शेर शाह सूरी का मकबरा भारत के सबसे प्रभावशाली मकबरों में से एक माना जाता है। इसे दूसरे "भारत के ताजमहल" के रूप में जाना जाता है और यह दिवंगत सम्राट शेर शाह सूरी को समर्पित एक विशाल मकबरा है। मकबरे का निर्माण 1540 और 1545 के बीच पूरा हुआ था और पूरी संरचना को आज तक खूबसूरती से संरक्षित किया गया है। यह वास्तुकला की इंडो-इस्लामिक शैली का एक सुंदर नमूना है जो लाल पत्थर से बना है जिसके आगे के भाग पर जटिल नक्काशी है। मकबरा 122 फीट ऊंचा है और इसमें सुंदर गुंबद, मेहराब, स्तंभ, मीनार, छतरियां और बहुत कुछ है।
Comments